Posts

ऋषभ पंत क्या नशे में चला रहे थे कार, कितनी थी स्पीड? पुलिस ने बताया सबकुछ

नई दिल्ली.   ऋषभ पंत की कार के दिल्ली-उत्तराखंड हाईवे पर डिवाइडर (Rishabh Pant Car Accident) से टकराने की घटना के पीछे की अफवाहों पर विराम लगाते हुए हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा है कि कुछ लोग इस क्रिकेटर के नशे में होने और ओवरस्पीडिंग के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे हैं. पंत की कार में टक्कर के बाद, आग लग गई लेकिन आग लगने से पहले ही पंत को वाहन से बाहर निकाल लिया गया और फिर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. उसके बाद उन्हें देहरादून में एक अलग स्वास्थ्य सुविधा में भर्ती कर दिया गया, जहां फिलहाल उनकी चोटों का इलाज चल रहा है. उत्तराखंड पुलिस ने रविवार को कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार तड़के दुर्घटना का शिकार हो गए क्योंकि उन्हें गाड़ी चलाते समय झपकी लग गई थी. पुलिस ने आगे बताया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वह संकरा है. Source: Link इससे एक दिन पहले ही दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक अधिकारी ने दावा किया था कि राजमार्ग पर गड्ढे से बचने की कोशिश में क्रिकेटर पंत दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. न्यूज18 के संवाददाता से बात करते हुए, हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने दावा किया कि गाड़ी ...
Recent posts